फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा विधायक की ससुराल में चोरी, पीएमओ गईं थीं सासू मां...चोर समेट ले गए नकदी के साथ सोने-चांदी के जेवरात

Sat, 14 Dec 2024 01:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा की मांट विधानसभा से विधायक राजेश चौधरी की ससुराल में चोरों ने धावा बोल दिया। चोर यहां से 50 हजार की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।
 
विज्ञापन
भाजपा विधायक की ससुराल में चोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के मांट विधायक राजेश चौधरी की ससुराल में चोरों ने धावा बोल दिया। मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 50 हजार की नकदी ले गए। सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन





 

भाजपा विधायक ने बताया कि उनकी सास कुसुम लता चौधरी सदर थाना क्षेत्र की नाइन सिविल लाइन कॉलोनी में रहती हैं। वह बृहस्पतिवार को दिल्ली पीएमओ में अधिकारी बड़े बेटे दीपक चौधरी से मिलने गई थीं। शुक्रवार सुबह उनकी नौहझील ब्लॉक प्रमुख पत्नी सुमन चौधरी के पास फोन आया। सास ने सुमन से घर में रखी सर्विस बुक लाकर दिल्ली भेजने के लिए बोला।

 

सुबह 11 बजे के करीब सुमन मां के घर पहुंचीं। मेन गेट का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया तो कमरे का ताला टूटा देख दंग रह गईं। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली थी और उसके अंदर रखा सामान गायब था। उन्होंने विधायक पति को इसकी जानकारी दी। चोर अलमारी में रखे 500 ग्राम वजन के चांदी के लक्ष्मी-गणेश, 50 हजार की नकदी, दो सोने की अंगूठी, एक सोने की जंजीर, 5 जोड़ी चांदी की पायजेब, पांच चांदी के बिछुआ, 5 चांदी के सिक्के समेत अन्य कीमती सामान ले गए।




 

थाना प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार त्यागी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुला लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मेन गेट का ताला टूटा नहीं है। चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे और पीछे के रास्ते से सामान लेकर निकल गए। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।


 
विज्ञापन

अधिकारियों के आवास फिर भी हो गई चोरी
सदर थाना क्षेत्र की नाइन सिविल लाइन कॉलोनी सुरक्षा के हिसाब से सबसे सुरक्षित है। यहां आसपास अधिकारियों के आवास हैं। इसलिए यहां पुलिस हमेशा गश्त करती रहती है। इसके बाद भी चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। इधर, ज्यादातर लोगों ने अपने घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए हैं। जिस घर में चोरी हुई है वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। इसके बिना चोरी की वारदात खोलना पुलिस के लिए चुनौती बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें