फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फौजी के घर से चोरी हुए 22 लाख के जेवर सहित चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अल्कापुरी बालाजीपुर निवासी सेना में तैनात जवान के घर से तिजोरी का ताला तोड़कर हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 22 लाख रुपये कीमत के चोरी के आभूषण और अन्य सामान बरामद किए हैं। आरोपी के पास से नशीला पदार्थ एल्प्राजोलम भी मिला है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हाईवे थाना क्षेत्र के अल्कापुरी बालाजीपुर निवासी रामशरण का बेटा सेना में कार्यरत है। उनकी पोस्टिंग बाड़मेर से तमिलनाडु के एनसीसी में हो गई थी। इस पर बाड़मेर से घर का सामान कन्हैया कुंज लाया गया था। घटना 23 सितंबर की है, पूरे दिन सामान को घर में रखने से परिवार के लोग थककर कमरे में सो गए। इसका फायदा उठाकर चोर घर में घुस आए और तिजोरी का ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ने इस मामले में हाईवे थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर आठ नवंबर को शाम 7:16 बजे अडूकी जाने वाले रास्ते पर खाली प्लाॅट के पास से थाना सदर बाजार के शांतिनगर दामोदरपुरा औरंगाबाद, निवासी श्याम सुंदर पुत्र ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके कब्जे से एक सोने का हार, चार अंगूठियां, दो चेन, चार कंगन या चूड़ियां, एक पेंडल और एक जोड़ी कान की झुमकी बरामद की हैं। इसके अलावा दो जोड़ी चांदी की तोड़ियां या पायल, चार जोड़ी बिछुए, चांदी के दो सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की चांदी की मूर्ति तथा एक और दो रुपये के सिक्के भी बरामद हुए हैं। पुलिस को एक आधार कार्ड भी मिला है। वहीं एल्प्राजोलम मिलने पर एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत अलग मुकदमा दर्ज किया गया है।
सीओ रिफाइनरी प्रवीन तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ वर्ष 2018 से 2023 तक मथुरा के सदर बाजार, रिफाइनरी, कोतवाली, हाईवे और जमुनापार थानों में चोरी, चोरी का माल रखने, घर में घुसकर मारपीट, गैंगस्टर एक्ट और आयुध अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में 20 प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें