फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ट्रेन के एसी कोच से स्टेशन मास्टर की पत्नी का पर्स ले भागा चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ट्रेन के एसी कोच में पत्नी के साथ सफर कर रहे सिकंदराबाद के स्टेशन मास्टर को चोर ने झांसी स्टेशन पर चूना लगा दिया। चोर सीट पर रखा पत्नी का पर्स चुराकर फरार हो गया। पीड़ित ने जंक्शन जीआरपी थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन


ताजा मामला हैदराबाद के सिकंदराबाद स्टेशन के स्टेशन मास्टर से जुड़ा है। स्टेशन मास्टर जितेंद्र कुमार पत्नी के साथ तेलंगाना एक्सप्रेस के एसी कोच ए-1 में सफर कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मथुरा आने के लिए रविवार सुबह ट्रेन में सवार हुए थे। सोमवार सुबह ट्रेन झांसी स्टेशन पर रुकी तो एक 25 वर्षीय युवक उनकी सीट पर पहुंचा। उनके सीट के सामने अपर बर्थ पर लेट गया। कुछ देर बाद युवक वहां से चला गया। उन्होंने देखा तो पत्नी का पर्स भी गायब था।
उन्होंने तत्काल पर्स चोरी होने की जानकारी कोच में मौजूद कोच अटेंडेंट और सुरक्षा स्क्वायड को दी। काफी खोजबीन करने के बाद भी युवक का पता नहीं चला। स्टेशन मास्टर की पत्नी प्रीति ने बताया कि पर्स में 20 हजार रुपये की नकदी, तीन मोबाइल फोन, बैंक के एटीएम कार्ड, पहचान पत्र समेत जरूरी सामान रखा था। थानाध्यक्ष जीआरपी संदीप तोमर ने बताया कि घटना झांसी स्टेशन की है। झांसी जीआरपी को मामले की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें