फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बिना टिकट यात्रा करते 20 यात्रियों से वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जंक्शन स्टेशन पर मंगलवार को मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रेन के अंदर और प्लेटफार्म पर यात्रियों की चेकिंग की गई। बिना टिकट पकड़े गए करीब 20 यात्रियों से जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

अभियान की शुरुआत सुबह करीब साढ़े सात बजे अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे सूर्यभान कुमार वर्मा के नेतृत्व में की गई। रेलवे मजिस्ट्रेट टीम के साथ जंक्शन पर पहुंचे। टीम में शामिल सदस्य अलग-अलग टोलियां बनाकर प्लेटफार्म पर पहुंच गए। इस दौरान टीम ने जंक्शन पहुंचने वाली ट्रेनों में अंदर जाकर टिकट चेकिंग की। प्लेटफार्म पर नजर आए यात्रियों की टिकट भी चेक की गई। चेकिंग टीम से बचने के लिए लोग इधर, उधर छिपने लगे।
टीम ने मौके पर बिना टिकट यात्रा करने वाले करीब 20 यात्रियों को पकड़ा। सभी से नियमानुसार निर्धारित जुर्माना वसूला गया। इस दौरान जंक्शन के प्लेटफार्म पर लगी स्टॉल की भी चेकिंग की गई। स्टॉल पर तैनात स्टाफ से भी पूछताछ की गई। चेकिंग टीम में कोर्ट पेशकार दिनेश सोलंकी, जितेंद्र सोलंकी, दीपक मिश्रा, टीटीई कृष्ण मुरारी उपाध्याय और हेमंत अग्रवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें