फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत, नाले की होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गुलमोहर सोसाइटी के लोगों को नाले के गंदे पानी से हो रहे जलभराव की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए एमवीडीए ने नाले की मरम्मत कराने का खाका खींचा है। निर्माण कार्य कराने के लिए शासन से 2 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। टेंडर प्रक्रिया के बाद यह कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

ब्रज के धार्मिक स्थलों को तेजी से पर्यटन हब का रूप दिया जा रहा है। इसके लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा तैयार की जा रही परियोजना पर एमवीडीए पौराणिक महत्व के धर्म स्थलों, कुंड, सरोवर और मंदिरों के आसपास सजाने-संवारने का कार्य कर रहा है। इसके तहत एमवीडीए 2 करोड़ की लागत से राधा गुलमोहर सोसाइटी से गोवर्धन चौराहे तक नाले की मरम्मत कराने के साथ-साथ सौंदर्यीकरण कराएगा। एमवीडीए के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया है कि इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें