फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में ऑक्सीजन गैस की कमी नहीं होने दी जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना महामारी का रूप दिनोंदिन विकराल होता जा रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत ऑक्सीजन गैस को लेकर हो रही है। आए दिन किसी न किसी अस्पताल में गैस खत्म होने का अलार्म बज जाता है और फिर आननफानन गैस का इंतजाम किया जाता है। इस संकट की घड़ी में उड़ीसा सरकार मदद कर रही है। मथुरा से भेजा गया टैंकर दो दिन में यहां पहुंच जाएगा और जिले को 27 टन लिक्विड ऑक्सीजन गैस मिल जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, जिला प्रशासन यहां के उद्यमियों व कारोबारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। पिछले लॉकडाउन में भी मथुरा के समाजसेवियों ने महती भूमिका निभाई थी। समाजसेवी फिर से संकट की इस घड़ी में प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर काम कर रहे हैं। इसमें जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायणदास अग्रवाल और शहर के उद्योगपति एवं समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे लगातार प्रशासन की मदद कर रहे हैं।
प्रमोद गर्ग ने बताया कि मथुरा में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी। 27 टन लिक्विड ऑक्सीजन गैस लेकर टैंकर उड़ीसा से मथुरा के लिए चल दिया है। अगले दो दिन में मथुरा पहुंच जाएगा। इस टैंकर से यहां के सरकारी व निजी अस्पतालों में गैस की आपूर्ति की जाएगी। यह क्रम जारी रहेगा और उड़ीसा सरकार लगातार मदद कर रही है और बिना व्यवधान के मथुरा को गैस की आपूर्ति होती रहेगी।
विज्ञापन

ऑक्सीजन का स्टॉक न करें
समाजसेवी प्रमोद कसेरे ने लोगों से अपील की है कि वह ऑक्सीजन गैस का स्टॉक न करें। लोग घरों में छोटे सिलिंडरों से गैस का स्टॉक कर रहे हैं, जबकि कुछेक को छोड़कर ज्यादातर लोगों को जरूरत नहीं है। अगर लोग स्टॉक नहीं करेंगे तो यही ऑक्सीजन जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध हो जाएगी। किसी तरह का पैनिक बनाने का जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें