फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिश्रित आबादी में भी रही चौकसी, खुफिया विभाग ने बनाए रखी नजरें

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जुमे की नमाज शांतिपूर्ण कराए जाने के बाद भी मिश्रित आबादी में पुलिस की चौकसी बनी हुई है। खुफिया विभाग भी अपनी नजरें जमाए रहा। हर गतिविधि पर पूरी निगाहें रखी जा रही हैं। इसकी पल-पल की खबर आलाधिकारियों को दी जा रही है।
विज्ञापन

कानपुर में हुए बवाल के बाद शुक्रवार को ईदगाह से लेकर जामा मस्जिद और मिश्रित आबादी में पूरी सतर्कता बरती गई। दोपहर से लेकर शाम तक शांतिपूर्ण जुमे की नमाज कराकर ही पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने राहत की सांस ली थी। शुक्रवार को प्रदेश के कई जनपदों में हुए बवाल को देखते हुए मथुरा में मिश्रित आबादी में चौकसी बनी हुई है।
पुलिस की गाड़ियां लगातार भ्रमण करती रही। इसके अलावा खुफिया विभाग की भी नजरें जमी रहीं। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर भी हर पल की गतिविधियों की जानकारी लेते रहे। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि सतर्कता और सजगता मिश्रित आबादी में बरती जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस की गश्त भी की जा रही है। खुफिया विभाग की भी नजरें पूरी तरह से बनी हुई है। शांतिपूर्ण नमाज के बाद भी पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। मथुरा का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें