फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा-दिल्ली मार्ग पर भरतपुर कट बन गया मुसीबत, दिनभर रहता है जाम का झाम

Thu, 05 Dec 2024 09:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में आगरा-दिल्ली मार्ग पर भरतपुर कट पर मुसीबत बन गया है। इस कट की वजह से यहां दिनभर जाम के हालात रहते हैं। 
 
विज्ञापन
मथुरा। बुधवार को हाईवे के आगरा-दिल्ली मार्ग पर लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र स्थित नरहौली पुल पर बुधवार सुबह से लेकर दोपहर तक जाम लगा रहा। इसके कारण आगरा से दिल्ली जाने वाले वाहन स्वामियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


नरहौली पुल पर जाम लगना रोजाना की बात है। जाम को खुलवाने के लिए हाईवे थाने के अलावा ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी प्रयास करते हैं, लेकिन जाम लगने से रोक नहीं पाते। बुधवार सुबह से लेकर दोपहर तक आगरा-दिल्ली मार्ग पर जाम लगा रहा।

थाना प्रभारी हाईवे आनंद कुमार शाही ने बताया कि आगरा-दिल्ली मार्ग पर जाम भरतपुर कट के कारण लगता है। यहां बड़े वाहनों के मुड़ने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। हाईवे पर वाहनों का इतना दबाव है कि एक मिनट यदि वाहनों का आवागमन रुक जाए तो जाम लगना तय है। जाम न लगे इसके लिए भरतपुर पुल कट के साथ हाईवे थाने के सामने भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें