फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रेन में यात्रा के दौरान सोते समय रहें सावधान, शातिरों ने बताया... ऐसे यात्री निशाने पर, 60 मोबाइल बरामद

Thu, 05 Dec 2024 09:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ट्रेन में यात्रा के दौरान बेफिक्र होकर सोना महंगा पड़ सकता है। मथुरा जीआरपी ने ऐसे शातिरों को दबोचा है, जो सोते समय यात्रियों का मोबाइल और कीमती सामान चोरी कर लेते थे। 
विज्ञापन
मथुरा। जीआरपी ने पकड़े स्टेशन से मोबाइल चोर। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा रेलवे जंक्शन पर मोबाइल चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को राजकीय रेलवे पुलिस ने ट्रेनों और स्टेशन से मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो चोर पकड़े हैं। जिनके पास से 60 हजार कीमत के मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि सर्दी में ट्रेनें देरी से चल रही हैं, ऐसे में यात्री ट्रेन का इंतजार करते हुए सो जाते हैं। यात्रियों के सोते ही चोर घटना को अंजाम देते हैं। पुलिस ने प्लेटफार्म 8 से दो चोरी के मोबाइल के साथ सनी निवासी लज्जा की घड़ी बसेड़ी जिला धौलपुर और राजू उर्फ हरीश निवासी कपोकोट जिला बागेश्वर उत्तराखंड को पकड़ा है।

दोनों ने ही पूछताछ में बताया कि वह जंक्शन पर इसलिए चोरी करते हैं कि यहां पर यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है। उनके सोने पर वारदात को अंजाम दे देते हैं। जीआरपी ने दोनों को जेल भेजा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें