फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राधाष्टमी पर बस अड्डों पर रही यात्रियों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। राधाष्टमी पर्व पर बुधवार को बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ नजर आई। यात्रियों की सुविधा के लिए निगम द्वारा बरसाना रूट पर 140 बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन


राधाष्टमी पर्व पर लाडली जी के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु ट्रेन और बसों में सफर कर मथुरा पहुंचे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए निगम अधिकारियों ने नए बस अड्डे, वृंदावन, कोसी और गोवर्धन से 140 बसों का संचालन बरसाना के लिए किया।

हर 10 मिनट पर बसों के संचालन का इंतजाम किया गया। इनमें निगम की 80, आगरा से आईं 40 और 20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हुआ। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि पर्व पर यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन


नीमगांव के जाम ने किया परेशान
राधाष्टमी पर्व पर पानीगांव के आसपास जाम के हालात बने रहे। इससे बसों का संचालन भी करीब घंटे भर तक प्रभावित रहा। जाम के हालात सामान्य होने के बाद रोडवेज बसों के संचालन में रफ्तार आ गई।

देर शाम तक रूट पर बसों का संचालन होता रहा। कोसी बस अड्डे से भी बरसाना तक बसों का संचालन किया जाना था लेकिन यातायात की समस्या होते देख कोसी से बरसाना रूट पर चलने वाली बसों का संचालन रोक दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें