फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आज जोरदार बारिश के आसार, तेज हवाएं चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मानसून की दस्तक के बाद से ही एक-दो दिन छोड़कर लगातार बारिश हो रही है। बृहस्पतिवार रात को भी जोरदार बारिश हुई। जिससे जगह-जगह जलभराव हो गया। ऐसे में राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रुक-रुककर हो रही बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। हालांकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रुक-रुककर हो रही बारिश से तापमान में गिरावट हुई है। इधर, बृहस्पतिवार रात को हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। होलीगेट, कृष्णानगर, महोली रोड समेत कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। अंडरपासों पर करीब तीन-तीन फीट तक पानी भर गया।

नगर निगम द्वारा लगाए गए अतिरिक्त पंप सेटों से जलभराव वाले स्थानों से निरंतर जलनिकासी की गई। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, अगले तीन दिन तक तेज वर्षा का अलर्ट है, लेकिन बादल बौछारों तक ही सीमित रह रहे हैं। तेज हवाओं के साथ गर्जन वाले बादल बनने एवं बिजली चमकने के भी आसार हैं। मानसून की दस्तक के बाद लगातार तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें