फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जिले में 92 अतिसंवेदनशील स्थान, चलेगा जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। विशेष संचारी रोग अभियान चलाने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग ने कर ली है। एक से 31 जुलाई तक विभाग की टीम मोहल्लों में घर-घर जाकर दस्तक देगी। जिले में अतिसंवेदनशील 92 क्षेत्र हैं। यहां विभाग जागरूकता अभियान चलाएगा। इसमें 69 शहरी और 23 ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग के कर्मचारियों के साथ बैठक भी होगी।
विज्ञापन

जिले में एक जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग अभियान चलेगा। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बीमार लोगों की सूची तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराएंगी और लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक भी करेंगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, पशुपालन विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, कृषि एवं सिंचाई, उद्यान एवं सूचना विभाग को संयुक्त रूप से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। गांवों में सफाई, स्वच्छता, एंटी लार्वा छिड़काव, फाॅगिंग, नाला नालियों की सफाई, तालाबों के पास की झाड़ियों की सफाई कर कीटनाशक का छिड़काव कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जिले में 92 अतिसंवेदनशील क्षेत्र हैं। इन पर विशेष जोर दिया जाएगा। यहां पर नियमित छिड़काव किया जाएगा। यहां पर रहने वाले लोगों को जागरूक किया जाएगा।
- डॉ. अनुज चौधरी, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें