फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बाढ़ से कट गए यमुना के किनारे, पॉन्टून पुल बनाने में छूट रहे पसीने

विज्ञापन
केशीघाट पर तैयार किया जा रहा पोंटून पुल। 
विज्ञापन
वृंदावन। बरसात में यमुना में आई बाढ़ के कारण नदी का फाट बड़ा हो गया है। इसके कारण वृंदावन और मांट सहित कई इलाकों में पीपों का पुल (पॉन्टून पुल) बनाने में कठिनाइयां आ रही हैं। लोक निर्माण विभाग के निर्देश के बाद पुल तैयार करने में ठेकेदारों के पसीना छूट रहा है।
विज्ञापन

मांट क्षेत्र में बेलवन मेला का 27 नवंबर को लगेगा। मेला में मांट क्षेत्र के साथ ही वृंदावन, मथुरा, आगरा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंचेंगे। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा मांट को वृंदावन से जोड़ने वाले केशीघाट पर पीपों का पुल बनाया जा रहा है। इस बार पुल बनाने में विभाग के साथ ही ठेकेदारों के पसीने छूट रहे हैं। पीपों के पुल के निर्माण में पुराने पॉन्टून लगाने के बाद अब छह और पॉन्टून है, लेकिन विभाग के पास यह उपलब्ध नहीं हैं। यमुना के दोनों किनारों को मिट्टी और प्लास्टिक की बोरियों को डालकर पुल तैयारी करने का प्रयास किया जा रह है। इसमें एक दर्जन से अधिक कर्मचारी लगे हैं। वहीं देवरहा बाबा घाट पर पुराने और गल चुके पीपों की बेल्डिंग करके मरम्मत कराई जा रही है। पॉटून पुल बनाने के लिए 18 पॉटून उपलब्ध है, जबकि यहां छह और पॉटून की जरूरत है, लेकिन पॉटून की कमी के कारण लोक निर्माण विभाग को चिंता सता रही है।
लोक निर्माण विभाग के जेई राकेश जादौन ने बताया कि मथुरा जिले में पांच स्थानों पर पीपों का पुल स्थापित होने हैं। इसके लिए 30 पॉन्टून की आवश्यकता है। मिट्टी भरी प्लास्टिक की बोरियां से पुल को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें