मथुरा। गंगाजल की मुख्य पाइपलाइन की शिफ्टिंग के कार्य में बारिश से व्यवधान उत्पन्न हो गया। मंगलवार को हुई बारिश से खोदे गए गड्ढे में पानी भर गया। बुधवार को पानी निकालकर कार्य प्रारंभ किया। इससे दो दर्जन वार्डों में दूसरी दिन भी जलापूर्ति बाधित रही। जलकल विभाग ने टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति कराई। 31 जनवरी तक यही हाल रहेगा।
विज्ञापन
भूतेश्वर पर रेलवे लाइन के कार्य के कारण गंगाजल की मुख्य लाइन को शिफ्ट किया जा रहा है। मंगलवार से यह कार्य शुरू हो गया। इसके कारण दूसरे दिन भी करीब दो दर्जन वार्डों में गंगाजल की आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। जलकल के महाप्रबंधक अनवर ख्वाजा ने बताया कि बाधित होने वाले क्षेत्रों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति कराई जा रही है। अगर कहीं जलापूर्ति की समस्या आ रही है तो विभाग के नंबर पर संपर्क करके बता सकते हैं।