फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर घुमाने के बहाने पीलीभीत की महिला से भाजपा नेता व उसके साथी ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। थाना जमुनापार में पीलीभीत की महिला ने भाजपा नेता समेत दो के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि भाजपा नेता ने साथी के साथ मिलकर गाड़ी से गोकुल गोशाला और लक्ष्मीनगर के मध्य झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रविवार को एसएसपी के आदेश से आए प्रार्थनापत्र पर थाना जमुनापार पुलिस ने भाजपा नेता नरेंद्र सिंह और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। पुुलिस ने बताया कि तहरीर में पीलीभीत निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि 24 मई को वह मथुरा घूमने आई थी। परिचित तत्वदर्शी कॉलोनी निवासी नरेंद्र सिंह उसे कार से घुमाने के बहाने गोकुल की ओर ले गया।
आरोप है कि आरोपी व उसके साथी ने उसके साथ गोकुल गोशाला और लक्ष्मीनगर के मध्य झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इस मामले में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को 26 मई को शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दो के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता को बयान देने व मेडिकल कराने के लिए बुलाया है। उधर, भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष निहाल सिंह आर्य ने बताया कि नरेंद्र सिंह पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष हैं। घटना के बारे में पार्टी हाईकमान को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें