मथुरा। ओल में मारपीट का शिकार पीड़ित एसएसपी कार्यालय के बाहर चारपाई पर पड़ा हुआ।
- फोटो : mathura
मथुरा। फरह थाने की रिपोर्टिंग चौकी ओल क्षेत्र में उधारी के रुपये वापस मांगना एक परिवार को महंगा पड़ गया। दबंगों ने पहले तो महिला की पिटाई की। इसके बाद उसके पूरे परिवार को पीटा। लाठी-डंडों के प्रहार से महिला का जेठ बीएसएफ का जवान समेत अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बावजूद पुलिस ने पीड़िता को रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
दुर्घटना में घायल पीड़ित चारपाई पर लेटकर सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा। एसपी देहात ने पीड़ित के प्रार्थना पत्र को लेकर उसे वापस थाने भेज दिया, लेकिन यहां उनकी सुनवाई नहीं हुई।
ओल निवासी ब्रजवासी ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों पर उनके 50 हजार रुपये उधार हैं। 10 अप्रैल को उनकी पत्नी राममूर्ति पैसे मांगने के लिए गईं तो उन्होंने पत्नी की पिटाई कर दी। हमलावर उनके घर में घुस आए, उनके साथ मारपीट कर भाई बीएसएफ के जवान गौतमबुद्ध, भाभी राजकुमारी, बहन स्वाति, मां रानी देवी को भी पीटा। हमले में भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
सीओ रिफाइनरी स्वेता वर्मा ने बताया कि एसएसपी ऑफिस पहुंचने वाले पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की थी। इसलिए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। अपने खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे से बचने के लिए दुर्घटना में घायल युवक को भी मारपीट में घायल दिखाया जा रहा है।