फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फिर करवट लेगा मौसम, तीन दिन बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रविवार से मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। पूर्वानुमान में आगामी तीन दिनों तक बारिश के आसार जताए गए हैं। ऐसे में किसानों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ गई है। वे जल्द से जल्द धान की फसल को मंडी पहुंचाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


पांच दिन पहली हुई जोरदार बारिश ने लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी थी। शहर में जलभराव के साथ ही नवीन मंडी में भी पानी पर गया था। इसके साथ ही पककर तैयार धान की फसल में भी नुकसान हुआ था। इसके बाद भी बूंदाबांदी होती रही। बीते दो दिन से मौसम साफ हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन यह राहत जल्द ही परेशानी में बदल सकती है। मौसम विभाग ने 5 से 7 अक्तूबर के बीच बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
इसमें 6 और 7 को तेज बारिश के आसार जताए गए हैं। अगर बारिश हुई तो धान की फसल के लिए संकट खड़ा हो जाएगा। दरअसल धान की फसल पककर तैयार है। ऐसे में किसान जल्द से जल्द फसल को मंडी पहुंचाकर विक्रय करने की तैयारी में जुटे हैं। इस बीच बारिश होने से धान की फसल बर्बाद हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें