फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: साफ रहा मौसम, आज बारिश होने की संभावना

विज्ञापन
मथुरा। शनिवार को गर्मी में छाता लगाकर जाती युवतियां। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। मानसून की दस्तक के बाद लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। बीते दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद शनिवार को मौसम साफ रहा। हालांकि शाम को बादल भी छाए रहे। वहीं मौसम विभाग ने रविवार को भी तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, मौसम बदलाव के साथ-साथ तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में दो डिग्री सेल्सियस पारा लुढ़का है। शनिवार दोपहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री से सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों लगातार बारिश के आसार जताए हैं। रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहेंगे। दोपहर और शाम को तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी होगी। सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। हालांकि मंगलवार को जोरदार बारिश की संभावना है।
इधर, बारिश से जलभराव की समस्या समाधान के लिए नगर निगम ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पंप सेट लगाए गए हैं। साथ ही कंट्रोल रूम में भी जलभराव की शिकायतें मिलने बाद समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें