कोसीकलां। आचार्य मृदुलकांत शास्त्री पर वृंदावन में हुए हमले के विरोध में कोसीकलां के वाल्मीकि समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी गिर्राज सिंह वाल्मीकि के नेतृत्व में किए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
चौधरी गिर्राज सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो पहले जिले में कामबंद हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी न्याय नहीं मिला तो वाल्मीकि समाज सड़क पर उतरने को बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि मृदुलकांत शास्त्री समाज सेवा में सदैव अग्रणी रहे हैं। ऐसे व्यक्ति पर हमला स्वीकार नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान पप्पू, बेना, गुलाब, विजेंद्र, विष्णु सिंह, डिंपल लाल, गोविंद सिंह, धारा सिंह, राजेश कुमार, हरिकुमार, सुंदरलाल आदि मौजूद रहे। वहीं गरुड़ गोविंद मंदिर पर हुई एक अन्य बैठक में मृदुलकांत शास्त्री के साथ हुए दुर्व्यवहार की आलोचना की गई। बैठक में कुंवर चेतनराज सिंह, हंसराज चौधरी, राजकुमार चौधरी, रामकुमार मुदगल, ठाकुर राजकुमार सिंह, सतेंद्र गौतम, धर्मेंद्र गौतम, राधा व्यास, सेनापति कुंतल, पिंटू ठाकुर आदि मौजूद रहे। वहीं विद्यापीठ चौराहे पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। आकाश भारती ने कहा कि मृदुलकांत शास्त्री हमेशा वाल्मीकि समाज का सम्मान करते आए हैं। प्रदर्शन में मीरा, शंकर, अर्जुन, लालू, मुन्ना, दीपक, अंकित, करण, पीतम, प्रेम खरे आदि मौजूद रहे।