फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वैश्य एकता परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन 15 को आगरा में

विज्ञापन
वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते पदाधिकारी
विज्ञापन
कोसीकलां। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता रविवार को कोसी पहुंचे। यहां उन्होंने बैठक कर समाज के लोगों को 15 मार्च को आगरा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन

अग्रसेन नगर में आयोजित बैठक में सुमंत गुप्ता ने कहा की अधिवेशन 15 मार्च रविवार को आगरा के कागारोल में होगा। इसमें विवाह योग्य व युवक एवं युवतियों का परिचय सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह भी होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्य समाज के युवक-युवतियों को एक मंच पर लाकर टूटते परिवारों को बचाना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अधिवेशन समाज को संगठित करने और वैवाहिक संबंधों के लिए सकारात्मक पहल सिद्ध होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण कुमार सेठ ने कहा कि सम्मेलन में सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे। राष्ट्रीय प्रभारी हरिओम अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय एवं प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण कुमार सेठ ने सुमंत गुप्ता का स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री अमित कुमार वार्ष्णेय, जगदीश गुप्ता, विजय गोयल, मीनाक्षी अग्रवाल, वंदना, रेखा अग्रवाल, पूनम गुप्ता, हुकम चंद अग्रवाल, दान बिहारी अग्रवाल, हार्दिक गर्ग आदि मौजूद रहे।



वैश्य समाज की शक्ति एकता में है
राया। वैश्य समाज की एकता, अधिकारों की रक्षा और सामाजिक उत्थान को लेकर राया में गणेशबाग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज की शक्ति उसकी एकता में है। हम सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए। वैश्य समाज को राजनैतिक अधिकारों से नई पहचान मिलेगी। जिलाध्यक्ष राकेश बंसल, चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन कृष्णकांत अग्रवाल, पवन, मीनाक्षी अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन मुकेश अग्रवाल ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें