फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रंग से भरे सिलिंडर चलाने पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रंग से भरे सिलिंडर चलाने पर मंदिर प्रबंधन ने रोक लगा दी है। मंदिर के प्रवेश द्वारों पर तैनात सुरक्षा गार्डों को इसे लेकर श्रद्धालुओं पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। होली के त्योहार पर देशभर से बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

मंदिर में होली पर फूल, गुलाल एवं टेसू के रंग बरसेंगे, लेकिन सिलिंडर से रंग बरसाने पर रोक लगाई है। इससे हवेली नुमा मंदिर में भीड़ के बीच श्रद्धालुओं को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। बीमार भक्तों के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसी को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने रंग के सिलिंडर पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।
श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी के सदस्य एवं मंदिर सेवायत दिनेश गोस्वामी ने बताया कि रंग के सिलिंडर मंदिर में लाने और चलाने पर पूरी तरह से रोक है। मंदिर प्रबंधन ने इस संबंध में लिखित आदेश जारी किए हैं। मंदिर में तैनात सुरक्षा गार्डों को निर्देश दिए हैं कि मंदिर में प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं पर नजर रखी जाए। यदि कोई रंग का सिलिंडर लाता है तो उसे मंदिर के बाहर ही रखवा लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें