मथुरा। परिवहन निगम के आदेशों की अनदेखी करने वाले सात कर्मचारियों की सेवा समाप्त की गई हैं। इनमें पांच चालक और दो परिचालक हैं। सभी कर्मचारी संविदा पर तैनात थे।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि मथुरा डिपो में संविदा पर तैनात पांच चालक और दो परिचालकों की सेवा समाप्त की गई हैं। ये सभी काफी दिनों से अनुपस्थित चल रहे थे। सातों कर्मचारियों को पूर्व में भी नोटिस दिए गए थे, लेकिन इन्होंने अपनी आदत में कोई बदलाव नहीं किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर इनकी सेवा समाप्त की गई है। इनके अलावा पांच चालक और पांच परिचालकों को भी नोटिस भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि चालक और परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया में पास हुए कर्मचारियों को बुलाया जाएगा। संवाद