फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सहायक लेखाकार पर प्राथमिकी दर्ज, निलंबित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोषागार में 1.62 करोड़ रुपये का घोटाला करने वाले सहायक लेखाकार अभिषेक श्रीवास्तव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। साथ ही निलंबन की कार्रवाई भी की गई है। घोटाले का पर्दाफाश होने की भनक लगने से वह 24 जनवरी से लापता चल रहा है।
विज्ञापन

अपर निदेशक (एडी) पेंशन, आगरा महिमा चंद्र इस घोटाले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने दो बार कोषागार में घोटाले से जुड़े अभिलेख खंगाले, कंप्यूटर डेटा के साथ 450 पन्नों के बैंक स्टेटमेंट को जांचा तो एक के बाद एक परतें खुल गईं। जांच में सामने आया कि 2020 में कोरोना काल में छह मृत पेंशनरों के फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर सहायक लेखाकार ने अपना एसबीआई का बैंक खाता सीटीएस सॉफ्टवेयर पर पेंशन खातों से अपडेट कर दिया। इसके बाद पेंशन की रकम सीधे पेंशन पटल पर कार्यरत अभिषेक श्रीवास्तव के खाते में जाने लगी।
चित्रकूट में हुए कोषागार घोटाले से सबक लेते हुए महालेखाकार (एजी) पेंशन प्रयागराज की टीम ने 17 जनवरी को मथुरा कोषागार के पेंशनरों के बैंक खाते जांचे थे। जांच के दौरान टीम को पता चला कि छह पेंशनरों का एक ही बैंक खाते में भुगतान हो रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद इसकी जांच के लिए आगरा के एडी पेंशन महिमा चंद्र की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई। घोटाले का पर्दाफाश होने की भनक लगने के बाद अभिषेक श्रीवास्तव लापता हो गया।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में टीम को 1.62 करोड़ रुपये का गबन मिला है। जांच टीम के निर्देश के बाद सहायक कोषाधिकारी जगवीर सिंह ने मंगलवार को सहायक लेखाकार अभिषेक श्रीवास्तव के खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। हालांकि महालेखाकार प्रयागराज की टीम ने 2.72 करोड़ रुपये के गबन की आशंका जताई है। वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अभिषेक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि अभिषेक की तलाश की जा रही है, जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें