फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दुष्कर्म का आरोपी तांत्रिक पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। कस्बे की मस्जिद गली निवासी दुष्कर्म का आरोपी तांत्रिक मुश्ताक अली दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार 21 अगस्त को आगरा के लोहामंडी निवासी महिला संतान न होनेपर अपनी ननद के साथ तांत्रिक के घर आई थी। आरोप है तांत्रिक ने बंद कमरे में अगरबत्तियां जलाकर धुंआ कर महिला से दुष्कर्म किया। पीड़िता 22 अगस्त को एसएसपी आफिस पहुंची और कार्रवाई की मांग की। 23 अगस्त को थाना नौहझील पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। रविवार को महिला को मेडीकल परीक्षण के लिए भेजा गया।
वहीं पुलिस की तीन टीम नौहझील, बाजना, मथुरा, अलीगढ़ सहित अन्य संभावित स्थानों पर तांत्रिक की तलाश में दबिश देने गईं पर वह हत्थे नहीं चढ़ सका। उसके फोन की लोकेशन नौहझील स्थित घर पर निकली। तांत्रिक के मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। पड़ोसी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं तांत्रिक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें तांत्रिक मुश्ताक की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फी व बतासे मंगवाता था
तांत्रिक क्रियाओं को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं थीं। मोहल्ले वालों ने बताया कि तांत्रिक मुश्ताक अली तंत्र विद्या जानता था। काफी दूर-दूराज से लोग अपनी परेशानी का इलाज कराने उसके यहां आते थे। तांत्रिक इलाज कराने वालों से अगरबत्ती व प्रसाद में बर्फी व बतासे मंगवाता था। इलाज की फीस लोग अपनी इच्छानुसार देते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें