फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बढ़ रही ठिठुरन में धूप से मिली राहत

विज्ञापन
सौंख रोड पर गर्म कपड़ों की खरीदारी करते लोग। 
विज्ञापन
मथुरा। नए साल में धीरे-धीरे सर्दी बढ़ती जा रही है। रविवार को निकली धूप से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन शाम होते होते ठिठुरन बढ़ गई। हालांकि बीते दिनों से कुछ राहत रही। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में सर्दी बढ़ने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

शनिवार की तुलना में रविवार को ठंड थोड़ी कम रही, जिससे बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की भीड़ रही। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को भी इतना ही पारा था। लगातार चल रही हवा से गलन और बढ़ गई। सुबह आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर को धूप निकली तो लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें