फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आंधी-बारिश से रात भर ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सोमवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने जिले में व्यापक नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर कच्चे मकानों की दीवारें ढह गईं, टिनशेड उड़ गए और पेड़ गिरने से मार्ग बाधित हो गए। आंधी और बारिश के चलते कई स्थानों पर फाल्ट होने के कारण लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई इलाकों में घरों से बाहर निकलने में भी डर लग रहा था। ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकानों को सबसे अधिक नुकसान हुआ। दीवारें गिर गई, जबकि टिनशेड और छप्पर उड़ने से घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। तेज हवाओं के कारण जगह-जगह पेड़ और शाखाएं टूटकर सड़कों पर गिर गईं, इससे यातायात प्रभावित हुआ। कई मार्गों पर देर रात तक आवागमन बाधित रहा। नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की टीमें सुबह से रास्तों को साफ कराने में जुटी रहीं।
विद्युत फाल्ट होने के चलते गोविंद नगर, कृष्णा नगर, लक्ष्मी नगर, औरंगाबाद, कैंट सहित आसपास के कई क्षेत्रों में घंटों तक बिजली गुल रही। ग्रामीण क्षेत्रों में तो कुछ गांव मंगलवार सुबह तक अंधेरे में डूबे रहे। बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत निगम की टीमें रात से ही फाल्ट ढूंढ़ने और आपूर्ति बहाल करने में जुटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें