फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एसएसपी ने लिया अहोई अष्टमी की व्यवस्थाओं का जायजा

विज्ञापन
अहोई अष्टमी मेला क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण करते एसएसपी श्लोक कुमार अन्य।
विज्ञापन
राधाकुंड। अहोई अष्टमी मेले की व्यवस्थाओं का शनिवार को एसएसपी श्लोक कुमार ने अधीनस्थों के साथ नगर में पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया। अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए। इस बार 13 अक्तूबर सोमवार की मध्य रात से स्नान शुरू होगा। इसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु राधा-श्याम कुंड में डुबकी लगाकर पुत्र रत्न की कामना करेंगे।
विज्ञापन

एसएसपी ने 100 फुटा रोड सहित मेला क्षेत्र, परिक्रमा मार्ग व राधाकुंड पर की जाने वाली व्यवस्थाओं काे देखा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी चेतन कुमार तिवारी से मेला संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। ईओ ने कुंड के चारों ओर बैरिकेडिंग, पानी के अंदर सीमित दायरे में स्नान के लिए बल्लियां और सीसीटीवी कैमरे लगाने, सफाई सहित पार्किंग के संबंध में जानकारी दी। बताया कि कुंड के चारों ओर लाइटिंग व सजावट की जाएगी। हाई मास्क लाइट ठीक करने के लिए विभाग को पत्र भेज दिया गया है।
एसएसपी ने गोवर्धन सीओ अनिल कुमार थाना प्रभारी रवि त्यागी से सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। चेयरमैन प्रतिनिधि विकास तंवर ने बताया कि परिक्रमा मार्ग से निराश्रित पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाया जा रहा है। इस दौरान सीडीओ मनीष कुमार मीणा, एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, एसडीएम गोवर्धन प्राजक्ता त्रिपाठी, तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें