फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दामाद ने साथियों संग मिलकर ससुरालीजनों को पीटा, फायरिंग

Fri, 08 Sep 2023 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव देवीपुरा में घरेलू कलह के विवाद में पनपी दोनों पक्षों में रंजिश
विज्ञापन

- दामाद पक्ष पर हाईवे थाना में घायल पक्ष ने दर्ज कराया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के देवीपुरा में बृहस्पतिवार रात एक युवक ने साथियों संग मिलकर ससुरालीजनों की पिटाई लगा दी। साथ ही फायरिंग कर फरार हो गए। घायल पक्ष ने दामाद व उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कुंवर पुत्र किशन सिंह निवासी देवीपुरा, हाईवे ने बताया कि उनकी भतीजी लक्ष्मी की शादी पूंठरी, कोसीकलां में हुई है। लक्ष्मी का पति जयसिंह पहलवान से आए दिन विवाद रहता है। बृहस्पतिवार को लक्ष्मी ने खुद की पिटाई होने की जानकारी फोन पर दी थी। इसका मायका पक्ष ने विरोध किया। इसी बात से नाराज जयसिंह व उसका भाई ध्रुव पुत्रगण रमेश साथी बंटी पहलवान व 7-8 अन्य अज्ञातों को लेकर घर आ धमका। उसने परिवार वालों की लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव को आए पड़ोसी रामेश्वर व जगमोहन सहित अन्य को भी पीटा। साथ ही फायरिंग भी कर दी। रामेश्वर व जगमोहन को काफी गंभीर चोटें आई हैं। जगमोहन का हाथ टूट गया है। वे जिला अस्पताल में भर्ती हैं। थाना हाईवे पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर हाईवे थाना उमेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की धरपकड़ को भी दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें