फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रीकृष्ण धाम कॉलोनी गोलीकांड में फौजी नहीं चढ़ा हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण धाम कॉलोनी में पंचायत के दौरान हुए गोलीकांड में घायल बुजुर्ग राधाचरण की हालत में सुधार है। दूसरी ओर, गोली मारने के आरोपी फौजी जीतू के बारे में पुलिस ने उसके तैनाती स्थल जम्मू में सूचना दी है। वहीं आरोपी के पिता और दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण धाम कॉलोनी में महिला से छेड़खानी पर विवाद खड़ा हो गया था। महिला ने फौजी पर घूरने का आरोप लगाया था। इसी को लेकर दोनों पक्षों के लोगों की पंचायत हुई। इसमें फौजी मोहर सिंह के फौजी बेटे जीतू ने फायरिंग कर दी थी। गोली महिला के भाई राधाचरण को लगी थी। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में मोहर सिंह, उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी मोबाइल बंद करके फरार हो गया है।
वह जम्मू की पैरा बटालियन में तैनात है। उसके गोलीकांड करने के बाद भागने की जानकारी उसकी यूनिट को दे दी गई है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। दूसरी ओर, घायल राधाचरण का ऑपरेशन किया गया, अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें