मथुरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं की दूसरी मुख्य परीक्षाएं आगामी 15 मई से शुरू होकर 21 मई तक चलेंगी। इसके माध्यम से छात्र अपने प्राप्तांकों में सुधार कर सकेंगे। जो विद्यार्थी एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण रहे हैं, उन्हें भी पास होने का अवसर मिलेगा। परीक्षाओं में 5282 परीक्षार्थी 14 केंद्रों पर परीक्षा देंगे।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं का परिणाम 15 अप्रैल को जारी कर दिया था। इनमें 30 केंद्रों पर 13 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिले का परीक्षा परिणाम 96 फीसदी रहा था। सिटी कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र ग्रेवाल ने बताया कि परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा।
परीक्षा की समय सारिणी......
15 मई: गणित (स्टैंडर्ड एवं बेसिक)
16 मई: अंग्रेजी
18 मई: विज्ञान
19 मई: हिंदी कोर्स A, विभिन्न क्षेत्रीय एवं विदेशी भाषाएं
20 मई: पेंटिंग, संस्कृत, आईटी और एआई
21 मई: सामाजिक विज्ञान