फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से दरिंदगी: स्कूल जाते समय किया अपहरण, कैफे में लूटी आबरू; दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Sat, 28 Dec 2024 09:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में छात्रा के साथ दरिंदगी के आरोपी कैफे संचालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा का स्कूल जाते समय अपहरण कर लिया गया था, उसके बाद कैफे में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। 

 
विज्ञापन
छात्रा सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना गोविंद नगर पुलिस ने छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी कैफे संचालक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने 17 दिसंबर को बेटी के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता की मां ने तहरीर में तीन युवकों पर स्कूल जाते समय बेटी का अपहरण कर ले जाने और गोवर्धन रोड स्थित कैफे में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।


शुक्रवार दोपहर पुलिस ने गोवर्धन रोड स्थित मून लाइन कैफे संचालक गांव नरहौली निवासी दिपेंद्र उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि दो साल पहले किराए की दुकान लेकर कैफे का संचालन कर रहा है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इससे पहले 20 दिसंबर को विकास नगर काॅलोनी निवासी विष्णु को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें