फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सनातन पदयात्रा से दिल्ली रूट बदला, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सनातन पदयात्रा के चलते रोडवेज ने दिल्ली जाने वाली बसों का रूट बदल दिया है। अगले चार दिन तक मथुरा से दिल्ली जाने वाली बसें राया कट से यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते नोएडा से दिल्ली पहुंचेंगी। हालांकि राडवेज ने इसके लिए किराए में कोई तब्दीली नहीं की है।
विज्ञापन



रूट परिवर्तन के कारण बल्लभगढ़, पलवल और होडल जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। सामान्य दिनों में ये बसें नेशनल हाइवे से होकर गुजरती थीं। जिससे इन इलाकों के यात्रियों को आसानी रहती थी, लेकिन अब उन्हें बीच रास्ते से वैकल्पिक साधन पकड़ने पड़ रहे हैं। भूतेश्वर बस स्टैंड के स्टेशन प्रभारी राजेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि यह परिवर्तन सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
जैसे ही पदयात्रा समाप्त होगी, बसों का संचालन पुराने मार्ग से ही शुरू कर दिया जाएगा। बदले गए रूट प्लान की जानकारी के लिए पूछताछ केंद्र पर लिखित सूचना चस्पा कर दी गई है। इधर यात्रियों ने बताया कि अचानक रूट बदले जाने की जानकारी बस अड्डे पर पहुंचने के बाद मिली। हालांकि इस व्यवस्था से उनके समय और किराए दोनों की बर्बादी हुई है।
विज्ञापन


कोसी तक जा रही हैं बसें
स्टेशन प्रभारी राजेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि कोसी तक की बसें यथावत संचालित हैं। इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को इसकी जानकारी दी गई है। जीएलए, संस्कृति विश्वविद्यालय और स्कूलों की बसों को निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें