फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आज छाता में प्रवेश करेगी सनातन एकता पदयात्रा

विज्ञापन
छाता के गुप्ता रेजीडेंसी में धीरेंद्र की सेंट आर्ट बनाते कलाकार को देखते लोग। 
विज्ञापन
छाता। सनातन हिंदू एकता पदयात्रा शुक्रवार को छाता में प्रस्थान करेगी। यहां पहुंचने पर दोपहर और रात्रि का भजन और विश्राम की व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली है।
विज्ञापन

बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री व पदयात्रियों की का छाता पहुंचने पर जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी यात्रा का स्वागत करेंगे। यात्रा कोसीकलां मंडी से सुबह छाता की ओर अजीजपुर, दौताना होते हुए प्रस्थान करेगी। दोपहर के भोजन की व्यवस्था बेकमेट कंपनी के सामने मैदान में की गई है। भोजन के बाद महाराज के भजन, प्रवचन कार्यक्रम होंगे। इसके बाद 8 किलोमीटर आगे रात्रि विश्राम गुप्ता रेजिडेंसी पर होगा। इससे पूर्व अन्नपूर्णा रसोई में पदयात्रियों के लिए भोजन व धीरेंद्र शास्त्री प्रवचन करेंगे। यात्रा प्रभारी रविशंकर द्विवेदी ने बताया कि छाता में होने वाले कार्यक्रम के लिए व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। पुलिस बल के साथ ही एंबुलेंस और मेडिकल टीमें भी अलर्ट हैं। सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन कैमरा से निगरानी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन



बागेश्वर धाम के लिए रेत पर बनाई कलाकृति
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गुप्ता रेजिडेंसी पर होने वाले पदयात्रा की रात्रि विश्राम से पूर्व धीरेंद्र शास्त्री के भजन एवं प्रवचन होंगे। इसके लिए वाराणसी के कलाकारों ने बाबा बागेश्वर धाम की रेत पर कलाकृति बनाई है। वाराणसी निवासी रूपेश सिंह ने बताया कि वह पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सेंड से कलाकृति बना रहे हैं। हमें उम्मीद है कि महाराज हमारी सेंड आर्ट से प्रसन्न होंगे और हमसे मिलेंगे। सेंड आर्ट बनाने वालों में मोहन सिंह, अलंकुता, आशु कुमारी रोहन सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें