फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तांत्रिक को नहीं मिली जमानत...महिला को दिया था बच्चा होने का झांसा, फिर किया घिनौना कृत्य

Wed, 24 Sep 2025 08:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

महिला को बच्चा होने का झांसा देकर तांत्रिक ने घिनौना कृत्या किया। मथुरा जिला जज ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। 
विज्ञापन
court new - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिला जज विकास कुमार ने मंगलवार को तांत्रिक की जमानत याचिका खारिज कर दी है। आरोपी ने महिला को बच्चे होने का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। नौहझील पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तांत्रिक मुस्ताक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। 
विज्ञापन


महिला का आरोप था कि तांत्रिक ने बच्चे होने का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। बीते दिनों आरोपी ने जमानत के लिए कोर्ट से गुहार लगाई थी। मंगलवार को जिला जज ने जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें