फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बारिश पड़ी सेहत पर भारी, सबको दे रही बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मंगलवार को हुई बारिश से मौसम तो ठंडा हो गया है, लेकिन इसी के साथ नवजात और बुजुर्ग खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या शुरू हो गई है। बुधवार को छुट्टी होने के बाद भी जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में 12 बजे तकओपीडी हुई। दोनों अस्पतालों में एक हजार के करीब मरीज दवा लेने के लिए आए। इससे 200 के करीब मरीज केवल खांसी, बुखार और जुकाम से पीड़ित थे। चिकित्सकों ने उन्हें दवा के साथ बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि मरीजों में वृद्ध अधिक हैं। बुजुर्ग मौसम के अनुसार कपड़े पहनें। ठंडे और खुले वातावरण से बचें तथा स्वच्छ और हल्का भोजन लें। महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बदलते मौसम में नवजात के साथ एक साल तक के बच्चों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। बच्चों को गर्म और सर्द मौसम से बचाएं। बच्चों को पूरा शरीर ढकने वाले कपड़े पहनाकर रखें।
विज्ञापन



चिकित्सक की सलाह
नवजात और वृद्ध ठंड और नमी से बचें
मौसम के अनुसार गर्म कपड़े पहनें
घर का वातावरण स्वच्छ और हवादार रखें
हल्का, पौष्टिक व ताजा भोजन लें
अधिक ठंडा पानी और बासी भोजन न करें
रात में एसी और कूलर का प्रयोग न करें
बुखार, खांसी-जुकाम बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें