फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ब्रज रज उत्सव के लिए सजधज कर तैयार हुआ रेलवे ग्राउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड ब्रज रज उत्सव के लिए सज-धजकर तैयार हो गया है। झूले, खानपान और हस्तशिल्प की कलाकृतियां लोगों के आने का इंतजार कर रहीं है। रविवार को कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण व सांसद हेमा मालिनी उत्सव का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह उत्सव 26 से 5 नवंबर तक चलेगा। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि विशाल पंडाल और मंच तैयार हो चुका है। मेला क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं। 100 स्टॉल लगाई गई हैं, जिनमें 30 फूड कोर्ट, 15 हैंडीक्राफ्ट, 20 एक जिला एक उत्पाद, 10 खादी, 10 स्वदेशी, 10 सरकारी विभागों के लिए तथा अन्य विविध स्टॉल शामिल हैं।
प्रतिदिन शाम छह बजे से मुख्य कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी, जबकि दोपहर तीन बजे से छह बजे तक ब्रज के स्थानीय कलाकार लोक परंपरा, गीत–संगीत और लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर दो बजे तक स्कूली बच्चे सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रदर्शन करेंगे। मेला स्थल पर आगंतुकों के लिए चार आकर्षक सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए हैं। प्रत्येक दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें