फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दबंगों ने दलित की भूमि पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। कस्बे के गांव मानागढ़ी के अनुसूचित जाति के किसान ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अपनी जमीन पर दबंगों के कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि जनसुनवाई पोर्टल से लेकर डीएम तक शिकायतों के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

गांव मानागढ़ी निवासी किसान सतपाल ने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में लिखा कि पूर्ववर्ती सरकार ने भूमिहीन परिवार होने के कारण मेरे बुजुर्गों को लगभग 6 बीघा भूमि आवंटित की थी। वर्तमान में जोगेंद्र और प्रेमचंद जो कि जन्म से ही दिव्यांग हैं भूमि में हिस्सेदार हैं। किंतु गांव के ही नामजद दबंगों ने मेरी लगभग डेढ़ बीघा भूमि पर कब्जा कर लिया है। यह दबंग लगातार धमकाते हैं। नायब तहसीलदार राकेश उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। कब्जा दिलाने के लिए शनिवार का दिन पहले से ही नियत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें