फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पोस्टमार्टम गृह का कराया जा रहा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिला कारागार के पास बने पोस्टमार्टम गृह का कायाकल्प किया जा रहा है। बिल्डिंग की रंगाई-पुताई तो कराई जा रही है, साथ ही शव के साथ आने वाले लोगों के बैठने के लिए पुराने हॉल का जीर्णोद्धार भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन



सेवार्थ संस्थान के अध्यक्ष दीनदयाल अग्रवाल और सचिव यादवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम गृह के निर्माण के बाद लगातार मरम्मत का कार्य कराया जाता रहा है। इसके बावजूद वर्तमान में पोस्टमार्टम गृह की बिल्डिंग में कार्य कराने की आवश्यकता थी। इसी को ध्यान में रखते हुए पूरी बिल्डिंग की रंगाई-पुताई कराई जा रही है।


उखड़ी टाइल्स को बदलवाया जा रहा है। साथ ही बरामदे में ग्रेनाइट की बेंच लगवाई जा रही है। टाइल्स लगाने के साथ दो पंखे भी लगाए जाएंगे। संस्थान के प्रबंधक ठाकुर श्याम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम गृह की इमारत को नया लुक प्रदान किया जा रहा है। प्रतीक्षालय में लगे एसी को ठीक कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्य में ढाई लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें