फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 अपराधियों की पुलिस ने खोल दी हिस्ट्रीशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। आगामी १० फरवरी को होने वाला विधानसभा का मतदान शांतिपूर्ण हो सके, इसके लिए पुलिस ने १२ थानों के २१ शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। हिस्ट्रीशीट खुलने से थाना पुलिस इन पर पल-पल निगरानी कर रही है। इन अपराधियों पर हत्या, लूट, चोरी और नकबजनी जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण श्रीशचंद ने बताया कि नन्हें उर्फ नारायण सिंह निवासी गाजीपुर, थाना बरसाना, आकाश उर्फ रम्मो उर्फ रामवीर निवासी ढभाला थाना बरसाना, विकास उर्फ विक्की निवासी भदनवारा कोतवाली सुरीर, गजेंद्र उर्फ गज्जू निवासी नवीपुर उस्पार थाना हाईवे, रज्जू उर्फ राजू निवासी खारी कुंआ कोतवाली, संजय गोस्वामी निवासी गली राजकुमार मंडी रामदास थाना गोविंदनगर, सुशील निवासी कुंआ वाली गली लक्ष्मीनगर थाना जमुनापार, अरशद निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन, इदरीश निवासी दौलतपुर थाना गोवर्धन, इब्बर उर्फ झब्बर निवासी नगला उटावर, रोहताश निवासी परखम गूजर कोतवाली वृंदावन, अभय उर्फ सन्नी निवासी पडरारी थाना राया, मानमहेंद्र निवासी पिल्होरा थाना छाता, गजेंद्र सिंह निवासी भरतिया थाना बलदेव, मौहम्मद जकारिया उर्फ जाकिर निवासी भट्ठर भवन के पास किशोरपुरा वृंदावन, सतेंद्र उर्फ सत्ते उर्फ राहुल निवासी ढालगढ़ी एदलगढ़ी थाना नौहझील, शाहिद निवासी राधेश्याम कॉलोनी, थाना गोविंदनगर, हंबीर सिंह निवासी नगला उदय सिंह थाना बलदेव, पंकज उर्फ ओमप्रकाश निवासी नगला साखी राधाकुंड थाना गोवर्धन, अमन निवासी टंकी वाली गली राधाकुंड थाना गोवर्धन हैं। इन बदमाशों के अलावा पुलिस अन्य शातिर बदमाशों की भी कुंडली खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें