फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: परिक्रमा से यातायात व्यवस्था ध्वस्त

विज्ञापन
परिक्रमा के चलते कृष्णा नगर रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन। 
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन की परिक्रमा शुरू होने से शहर में बृहस्पतिवार को जगह-जगह जाम लगा रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं व वाहनों की बढ़ती आवाजाही के कारण सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

शहर के गोवर्धन चौराहा, भूतेश्वर तिराहा, अमरनाथ कट, बीएसए रोड, नए बस स्टैंड, होलीगेट और वृंदावन मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई स्थानों पर दोपहिया वाहन तक निकालना मुश्किल हो गया। यातायात पुलिसकर्मी लगातार जाम खुलवाने में जुटे रहे, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे व्यवस्था ढीली पड़ गई। हालांकि यातायात पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों का आवागमन शुरू किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें