फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हर ब्रजवासी गोपालक बने

विज्ञापन
छातामें गौ रक्षक दल की टीम के साथ बाबा चंद्रशेखर दास महाराज। 
विज्ञापन
चौमुहां। हर ब्रजवासी को गोपालक बनना होगा। घर में जगह नहीं है तो किसी गोशाला को 100 रुपये महीने का सहयोग कर गोपालक बन सकते हैं। कुण्ड, सरोवर और यमुना को बचाने के लिए शादी समारोह में प्लास्टिक की जगह दोना-पत्तल का प्रयोग करें। यह विचार संत जयकृष्ण दास महाराज ने गोपाष्टमी पर गोपूजन को आए भक्तों के समक्ष व्यक्त किए। श्रीराधा मोहन गोशाला चौमुहां पर उन्होंने कहा कि गोपाष्टमी साल भर होनी चाहिए। इस दौरान मौके पर अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष मीना यादव ने गोपालक कार्ड लिए। जिलाध्यक्ष पूनम यादव ने कहा कि समाज के हर काम में मातृशक्ति को आगे आना होगा। समाजसेवी प्रहलाद यादव, विशिष्टा, नीतू, अंजू यादव, संजना, राधा, रमा, पुष्पा, राजेंद्री आदि ने गोपालन संकल्प कार्ड लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें