फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बदलते माैसम में ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मौसम बदलने के साथ ही जिला अस्पताल की ओपीडी में लगातार वायरल और संक्रमण रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन करीब 600 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टर बेहतर खानपान के साथ-साथ बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


डॉक्टर सिद्धार्थ धनगर का कहना है कि बीते दिनों से शुरू हुई बारिश की वजह से संक्रमण रोगों व वायरल का खतरा बढ़ गया है। अधिकतर लोग सर्दी और गर्मी की वजह से बीमार पड़ रहे हैं। बीते चार से पांच दिन से प्रतिदिन ओपीडी में 600 के करीब मरीज पहुंच रहे हैं।

रोगियों दवा के साथ-साथ बेहतर उपचार किया जा रहा है। साथ ही बारिश के मौसम में सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। हालांकि चार से पांच दिन के उपचार में मरीज ठीक भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें