फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कोविड सैंपलिंग की संख्या बढ़ाई, वैक्सीन एक माह से नहीं आई

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मार्च माह में चार कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने कोविड सैंपलिंग की संख्या बढ़ा दी है। हालांकि कोविड से बचाव के लिए एक माह बाद भी वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। इसे लेकर लगातार लोग स्वास्थ्य विभाग में संपर्क कर जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन

इस माह अब तक चार संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों के साथ एक अन्य युवती शामिल है। युवती के परिवार के सदस्यों के आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिसकी रिपोर्ट बुधवार देर सायं तक नहीं आ सकी थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने एक ही माह में चार संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग लेने की संख्या बढ़ा दी है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रैंडम सैंपल लिए जा रहे हैं।
दूसरी ओर संक्रमितों के मिलने के बाद भी लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। लोग अभी भी मास्क लगाने से बच रहे हैं। वहीं सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं हो रहा है। सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि वैक्सीन के लिए विभाग से लगातार मांग की जा रही है। जैसे ही वैक्सीन प्राप्त होगी। स्वास्थ्य केंद्रों पर भेज दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें