फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जिला और महिला अस्पताल में बढ़े जुकाम-बुखार के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मौसम के बदलते तेवर अब लोगों के स्वास्थ्य पर असर डालने लगे हैं। दिन में जहां हल्की गर्मी महसूस हो रही है, वहीं सुबह और शाम की हल्की ठंड बच्चों और बुजुर्गों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। शहर के जिला और महिला अस्पताल में इन दिनों सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। दोनों अस्पतालों में रोजाना 300 के करीब मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि सुबह-शाम मौसम में आई ठंडक के कारण लोग सर्दी-जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। वहीं, बुजुर्गों में सांस और जोड़ों के दर्द की तकलीफ भी बढ़ी है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रवि माहेश्वरी ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण वायरस सक्रिय हो रहे हैं। खासकर बच्चे और बुजुर्ग इससे जल्दी प्रभावित हो रहे हैं, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है।
वैसे तो मौसम में बदलाव के चलते यह समस्या सामान्य है, लेकिन लापरवाही बरतने पर गंभीर रूप भी ले सकती है। उन्होंने बताया कि सुबह और शाम के समय हल्के गर्म कपड़े जरूर पहनें। बच्चों को ठंडे खाद्य पदार्थों का सेवन कतई न करने दें। बुजुर्ग भी ठंडे खाद्य पदार्थों से परहेज करते हुए नियमित रूप से भाप लें। हल्का गर्म पानी पीएं। संतुलित आहार लें। मौसमी फल और हरी सब्जियां खाएं, ताकि शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें