फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हरिद्वार और जयपुर मार्ग पर बढ़ेगी बसों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हरिद्वार और जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए परिवहन निगम नई बसों का संचालन करने की तैयारी कर रहा है। इन दोनों शहरों के लिए ब्रज की नगरी से जाने वाले यात्रियों की लगातार संख्या बढ़ रही है। ऐसे में बसों के कमी के चलते लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


नए बस स्टैंड अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि हरिद्वार और जयपुर के लिए दो-दो अतिरिक्त बसों का संचालन करने की तैयारी हो रही है। कहा की इन दोनों मार्गों पर यात्रियों की संख्या बढ़ी है। यात्रियों के सफर को अच्छा बनाने के लिए परिवहन निगम इन दोनों रूटों पर बसें बढ़ाएगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में डिपो के बेड़े में 160 बसे हैं। इनका संचालन अलग-अलग शहरों के लिए प्रतिदिन किया जाता है। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए इन दोनों मार्गों पर बसों की संख्या में बढ़ोत्तरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें