फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रैन बसेरों में नहीं हैं ठंड से बचाव के इंतजाम, गैस हीटर लगा पर सिलिंडर खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। नगर निगम ने मुसाफिरों को हाड़ कंपाने वाली ठंड से बचाव के लिए रैन बसेरे तो स्थापित किए हैं लेकिन इनमें गैस हीटर के सिलिंडर खाली हैं। इससे यहां ठहरने वाले लोगों को गर्माहट का अहसास नहीं हो पा रहा है। गैस हीटर लोगों के लिए शोपीस बने हुए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने अटल्ला चुंगी, लक्ष्मण शहीद पार्क, कालीदह, परशुराम पार्क, बांकेबिहारी मंदिर की गली नंबर तीन, वीआईपी रोड जूता घर, विद्यापीठ जूता घर, प्रेम मंदिर के सामने, चार धाम के सामने, रंगजी मंदिर के समीप, कात्यायनी मंदिर, कोतवाली, चैतन्य विहार पंचकूला के समीप रैन बसेरा स्थापित किये हैं। रविवार सुबह लक्ष्मण शहीद स्मारक के सामने स्थापित रैन बसेरा में लगा गैस हीटर सिलिंडर में गैस नहीं होने से गर्माहट नहीं दे पाया। नगर निगम के कर्मचारी ने बताया कि गैस अभी खत्म हुई है। शाम को दूसरा सिलिंडर लगेगा। कुछ ही दूरी पर कोतवाली परिसर में लगा गैस हीटर भी सुबह के समय बंद मिला। जब सुरक्षा गार्ड से बंद का कारण पूछा तो बताया कि गैस सिलिंडर खाली है। उधर कालीदह क्षेत्र में अस्थाई रैन बसेरा में लगे गैस हीटर भी जला नहीं मिला।
नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि नगर में श्रद्धालुओं और बेसहारा लोगों की सुविधा के लिए श्रीबांकेबिहारी मंदिर मार्गों एवं तिराहे -चौराहों पर रैन बसेरा स्थापित किए हैं। उन्हें ठंड से बचाव के लिए लगाए गए गैस हीटर लगाए हैं। गैस सिलिंडर की मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि गैस खत्म न हो। प्रतिदिन शाम सात बजे निगम की गाड़ी गैस सिलिंडरों को पहुंचाने का कार्य करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें