फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दुकान और भूखंडों से नगर पालिका ने कमाए करीब 2.28 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। नगर पालिका परिषद स्वयं को आत्मनिर्भर बना रहा है। इसी उद्देश्य से नंदगांव रोड पर बनाई गईं दुकान एवं निष्प्रयोज्य भूखंडों की खुली नीलामी से 2 करोड़ 28 लाख 30 हजार रुपये की आय प्राप्त की है।
विज्ञापन

नंदगांव रोड पर पूर्व में दुकान संख्या-4 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की नीलाम की गई। दुकान की राशि जमा न कराने पर आवंटन निरस्त कर जमानत राशि दो लाख रुपये जब्त कर ली। सोमवार को दुकान की पुन नीलाम की गई। इसमें 4 लोगों ने पंजीकरण कराया। लेखाकार योगेंद्र रावत ने शर्तों को बताया। आरक्षित बोली 30 लाख रुपये से शुरू हुई और 53 लाख की सर्वाधिक बोली चरण सिंह ने लगाई। इसके अलावा रेलवे रोड, पुरानी जीडी रोड पर दुकानों के मध्य निष्प्रयोज्य पड़े 9 भूखंड की नीलामी में 47 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। भूखंडों को एक करोड़ 75 लाख 30 हजार रुपये में नीलाम किया गया। एसडीएम वैभव गुप्ता ने नीलामी प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, नायब तहसीलदार शिवशंकर पटेल, ईओ निहाल सिंह, टैक्स क्लेक्टर साकिर हुसैन, राजस्व निरीक्षक प्रदीप कुमार सैन, लिपिक सूरजपाल सिंह, सभासद टिंकुर अग्रवाल, दीपक कुमार, मनीष जैन, विनय आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



-

दुकानों, भूखंडों की नीलामी से प्राप्त राशि से कर्मचारियों, व्यापारियों आदि की देनदारी चुकाने के साथ नगर में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे।- धर्मवीर अग्रवाल, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद, कोसीकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें