फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर्स की दुकान से शातिरों ने किया डेढ़ लाख का सोना पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। कस्बा में दिनदहाड़े मोती बाजार स्थित शील ज्वेलर्स शोरूम से दो शातिर डेढ़ लाख रुपये के सोने के आभूषण पार कर ले गए। उन्होंने 30 ग्राम सोने की बाली एवं लौंग की डिब्बी चुरा ली। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन

बुधवार को 11:20 बजे शोरूम मालिक विनय अग्रवाल के पास दो शातिर ग्राहक बन कर पहुंचे और सोने का ओम दिखाने को कहा। ओम देखने के दौरान अन्य सामान भी उन्होंने देखा। मौका देख कर एक शातिर ने एक डिब्बी पार कर दी। उसमें 30 ग्राम नाक की सोने की लौंग व बाली रखी थी। शातिर ओम के रुपये देकर चले गए। एक मिनट बाद दुकानदार ने अपना सामान चैक किया तो उसमें से एक डिब्बी गायब थी।
दुकानदार ने शोर मचाया। शातिर अपने तीसरे साथी के साथ बाइक पर बैठ कर रीढ़ा की ओर भाग गए। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह यादव, कस्बा प्रभारी मोहित मलिक ने मौके पर पहुंच कर गहनता से निरीक्षण किया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में मामला कैद हो गया। घटना की वीडियो को पुलिस ने देखा। एक व्यक्ति चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

मालिक विनय अग्रवाल ने बताया उसकी दुकान पर दो लोग सोने का ओम लेने आए थे। एक व्यक्ति ने सामान दिखाते वक्त एक डिब्बी को पार कर दिया है। लगभग डेढ़ लाख रुपये का सोने का सामान था। थानाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने बताया पुलिस ने पूरी जांच की है। शातिरों को पकड़ने के लिए टीम बना दी है। उनको शीघ्र पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें