फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विवाहिता की मौत, पिता गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता। कोतवाली क्षेत्र के नौगांव में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कैंटर ने पैदल जा रहे पिता-पुत्री को रौंद दिया। हादसे में विवाहिता बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पिता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

नौगांव निवासी गोविंदा (60) अपनी बेटी क्रांति देवी (26) के साथ सड़क के किनारे से गुजर रहे थे। अचानक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद क्रांति देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिता गोविंदा की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि क्रांति देवी की शादी करीब पांच साल पहले मथुरा के जमुनापार स्थित डेहरुआ गांव में दीपक से हुई थी। वह तीन दिन पहले ही मायके आई हुई थी। घटना के बाद से मृतका के तीन मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें