फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मंडी कार्यालय मेें मिला स्वीकृत से अधिक लोड

विज्ञापन
कोसीकलां में निरीक्षण करते हुए ऊर्जा निगम के चीफ इंजीनियर राजीव गर्ग।
विज्ञापन
कोसीकलां। ऊर्जा निगम की टीम ने मंडी समिति एवं सुपर मार्केट परिसर में अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्वीकृत 14 किलोवाट से अधिक लोड मिला तो टीम ने लोड बढ़ाकर 18 किलोवाट कर दिया। केबल में कट लगाकर और कटिया डालकर चोरी करते हुए 6 लोग पकड़े गए।
विज्ञापन

एक्सईएन एसपी सिंह के निर्देशन में एसडीओ मनीष कुमार सिंह, एसडीओ मीटर शैलेंद्र सिंह, जेई कोसी अनूप गौड़, जेई मीटर दिनेश पहाड़ी, जेई कोटवन राहुल साहू, जेई कोसी देहात रोहित वर्मा ने अधीनस्थों के साथ मंडी समिति और सुपर मार्केट में अभियान चलाया, जहां कटिया डालकर चोरी करते हुए 6 उपभोक्ताओं को पकड लिया।
वहीं जेई अनूप गौड ने बताया कि मंडी समिति और फल मंडी में 300 से अधिक लाइसेंस धारक हैं, जबकि संयोजनों की संख्या करीब 120 है। मंडी समिति कार्यालय में लगे संयोजन में भी एक मीटर खराब मिला तो दूसरे पर स्वीकृत 14 किलोवाट से अधिक का भार मिला, जिसे भार में वृद्धि कर दी गई। अभियान के तहत 45 संयोजन काटकर 3 लाख रुपये की वसूली की गई। अभियान लगातार जारी रहेगा।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें